फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से टेंपो में सवार तीन महिलाओं की मौत, 14 लोग घायल

Sun, 21 Apr 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार को बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कंटेनर ने टेंपो को रौंद दिया, जिससे टेंपो में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतरासा-नवादा के बीच सवारी से भरे टेंपो को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आननफानन में बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


हादसे का पता चला तो घायलों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक सवारी बैठाकर बरखेड़ा से बीसलपुर की ओर जा रहा था। पतरासा व नवादा के बीच हादसा हो गया। 



टेंपो में करीब 16 सवारियों को बिठाया गया था। हादसे में बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी चंद्रकली(65) पत्नी संतराम व उनकी जेठानी उमेरी देवी (70) पत्नी रोशनलाल और बरेली क्योलाडिया के गांव अटंगा चांदपुर निवासी फूलबानो की मौत हुई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें