फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे परिसर में कूड़ा डालते पकड़े तीन वाहन

विज्ञापन
पूरनपुर में रेलवे की जमीन पर ट्राली से गिराया जाता कूड़ा - रेलवे - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे की जमीन पर कूड़ा डालते हुए आरपीएफ ने नगर पालिका और पूरनपुर देहात के तीन वाहन पकड़ लिए। वाहन चालकों पर रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। दो वाहनों को जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दूसरी ओर शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे की जमीन पर तालाब है। अक्सर नगर पालिका के कई वाहन चालक और पूरनपुर देहात के वाहन चालक वहां कूड़ा फेंक देते हैं। इसके अलावा जिस स्थान पर पहले मालगोदाम बना था। उसके समीप भी कूड़ा डाला जा रहा है। इससे स्टेशन को आवागमन करने वालों और आसपास के लोगों को गंदगी से असुविधा होती है। रेलवे परिसर में कूड़ा डालते हुए नगर पालिका और पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत के तीन वाहनों को आरपीएफ ने पकड़ लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतराम मीना ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों पर परिसर में गंदगी फैलाने का केस दर्ज किया गया। दो वाहनों पर जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें