अब तक 1000 लोगों की घर वापसी
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने मंगलवार को लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। बताया कि पीलीभीत में नेपाल बार्डर से सटे गांवों के 1000 लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। इसके साक्ष्य भी हैं। घर वापसी के प्रयास जारी है। बताया कि धर्मांतरण की बड़ी वजह कमजोर आर्थिक स्थिति, अशिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में 61 परिवारों ने की घर वापसी... गुरुद्वारे में टेका मत्था, धर्म परिवर्तन कर बने थे ईसाई
मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि पीलीभीत के राय सिखों के अलावा लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा, चंदन फाटक, तिकुनिया, निघासन आदि इलाकों में थारुओं का धर्मांतरण कराया गया। सिखों और थारुओं को पास्टर बना दिया गया। यह लोग दो तरह की सभा लगाते हैं। शनिवार को सभा लगाते हैं। दूसरे दिन थारुओं और हिंदुओं की सभा लगाते हैं।