फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र कार की चपेट में आकर गंभीर घायल

Sat, 08 Mar 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल छात्र हिमांशु।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र शुक्रवार को शाहजहांपुर मार्ग के अहिरपुरा मोड़ पर कार की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाईं में जा गिरी।
विज्ञापन


केकेएस विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि उनके कॉलेज के तीन छात्र शुक्रवार को सुबह की पाली में जीडीएसके इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र सफौरा पर हाईस्कूल की परीक्षा देकर एक बाइक से घर लौट रहे थे। इन छात्रों में कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी हिमांशु कुमार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी अमित कुमार और हाथरस निवासी जितेंद्र कुमार शामिल हैं।
बाइक हिमांशु कुमार चल रहा था। तीनों छात्रों की उम्र 15-15 वर्ष है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दो छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हाथरस के घायल छात्र ललित के घर वालों को भी फोन पर सूचना दी गई है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल छात्र हिमांशु।संवाद

बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल छात्र हिमांशु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें