पीलीभीत। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त तीन माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इनका स्कूलों का चयन प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किया गया है। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने इसके लिए डीआईओएस का पत्र भेजा है।
अशासकीय सहायता प्राप्त जिले के कॉलेजों का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। इनका चयन प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किया जाना था। शासन से अब प्रस्ताव के तहत जिले के सनातन धर्म राम इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज का चयन किया है।
इसके लिए पहली किस्त के रूप में तीनों कॉलेजों के लिए धनराशि भेज दी गई है। जल्द ही तीनों कॉलेजों में सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत काॅलेज को 25 प्रतिशत धनराशि खाते में जमा करनी होती है। 75 प्रतिशत शासन की ओर से दी जाती है। तीनों कॉलेजों के लिए पहली किस्त के रूप में 71,90,100 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।