पीलीभीत। शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पहले युवक से मारपीट की। बचाव करने पहुंचे पिता और भाई को भी लाठी-डंडोंं से पीटा। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम विसेन निवासी चुन्नीलाल ने जहानाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 मई 2025 की रात आठ बजे गांव का ही राजीव उनके पुत्र भगवान स्वरूप से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर राजीव ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपी ने अपने चाचा हरीराम को भी बुला लिया। दोनों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबे पर वह और उनका दूसरे पुत्र विजयपाल ने पहुंचकर बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।