जहानाबाद। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया। तय तिथि पर शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिजनों ने बरेली के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी की बात चलाई थी। इसके बाद युवक उससे फोन पर बात करने लगा। एंड्राइड फोन भी लाकर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।
18 मार्च 2025 को आरोपी ने उसे राजस्थान में ले जाकर होटल के कमरे में भी शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह दो माह की गर्भवती हो गई। जानकारी पर आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाकर दवा खिला दी। आरोपी ने परिजनों के दबाव में शादी की तारीख दे दी, लेकिन तय तिथि पर शादी से इन्कार कर दिया।
विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।