फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हेड कांस्टेबल के निजी आवास पर मनाई अपराधी की बर्थडे पार्टी, तीन हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पर तीन हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल के निजी आवास पर ही पार्टी आयोजित की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र ने अपने निजी आवास पर एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें कस्बे के एक ऐसे युवक का जन्मदिन मनाया गया, जो मादक पदार्थ तस्करी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। इस आयोजन में विभाग के अन्य पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार और यश शर्मा भी शामिल हुए। पार्टी के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कोतवाल से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने तीनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें