फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी आवास में लोगों के साथ की पार्टी, बीसलपुर कोतवाली के तीन सिपाही निलंबित

Sat, 11 Apr 2026 06:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली में तीन सिपाहियों को कोतवाली परिसर के आवास में पार्टी करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद तीनों सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
सिपाहियों का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सरकारी आवास में लोगों के साथ पार्टी करने वाले बीसलपुर कोतवाली के तीनों सिपाहियों धर्मेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और यश शर्मा को निलंबित कर दिया है। इन तीनों सिपाहियों का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा रहा है कि कोतवाली परिसर स्थित एक सरकारी आवास में कोतवाली के ही तीन मुख्य आरक्षी अन्य लोगों के साथ पार्टी कर रहे हैं। सभी लोग मौज मस्ती करते दिख थे। 

विज्ञापन


दो सिपाही तो केवल बनियान पहने हुए हैं। मुख्य आरक्षी और अन्य लोग डांस कर रहे हैं। वीडियो में यह भी दर्शाया गया कि कार्यक्रम स्थल पर केक रखा हुआ है। इससे लग रहा है कि किसी पुलिसकर्मी का जन्मदिन था। मौके पर गाना भी बज रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल संजीव शुक्ला से रिपोर्ट मांगी। कोतवाल ने जांच में मामला बिल्कुल सही पाया। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी।

आठ अप्रैल का है मामला 
कोतवाल ने जांच में यह भी पाया कि यह मामला आठ अप्रैल की रात का है। पुलिस अधीक्षक ने इसे घोर अनुशासनहीनता और कर्मचारी आचरण संहिता की अवहेलना माना। कोतवाल की जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तीनों मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और यश शर्मा हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तीनों कर्मचारियों का निलंबन आदेश मिल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें