फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम सीएम के बयान के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
गैस चौराहे पर पुतला फूंकते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम के मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गैस चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने बयान की निंदा करते हुए इसे न केवल व्यक्तिगत टिप्पणी बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती और यह पार्टी की सोच को दर्शाती है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां जारी रहीं तो कांग्रेस पार्टी देशभर में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान राजेश वर्मा, मुनेंद्र सक्सेना, राजेश वर्मा, हरिशंकर कश्यप, राकेश मिश्रा, कमल कुमार गौड़, गौरव शर्मा, नंदकिशोर पाल, पुष्पेंद्र शुक्ला, कामरान, रिजवान आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें