फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

विज्ञापन
सोनम फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत/ बरखेड़ा। गांव जारकल्लिया में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से एक-एक कर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद मुख्यालय से मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची। बुखार संदिग्धों के नमूने लिए। तीन बच्चों की मौत से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी भगवान दास ने बताया कि 25 अक्तूबर को उनके पुत्र अनिल (05) वर्ष को बुखार आया। वह लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने पुत्र को भर्ती करने की सलाह दी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर वह पुत्र को लेकर वापस आ गए।
इसके बाद पौटा के एक झोलाछाप से उसकी दवा लेने लगे। 27 अक्तूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं भगवान दास के भाई मंशाराम ने बताया कि उनकी पुत्री सोनम (04) को 26 अक्तूबर को बुखार आया। उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे सोमवार को लखनऊ लेकर जाने वाले थे, लेकिन सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के ही चचेरे भाई रेवती प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री सोमाया (05) वर्ष को 25 अक्तूबर को बुखार आया। देर रात अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। इसके बाद रविवार रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
एक ही परिवार के एक-एक कर तीन बच्चों की मौत से गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी दी। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर परिवार व आस-पास के लोगों के नमूने लिए।
विज्ञापन


तीनों बच्चों की अलग-अलग कारणों से मृत्यु हुई है। जानकारी लगने पर टीम को मौके पर भेजा गया है। गांव में लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

सोनम फाइल फोटो।

सोनम फाइल फोटो।

सोनम फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें