फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिकअप लूटने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चालक को बंधक बनाकर पिकअप लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलीगढ़ व हाथरस के निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में शुक्रवार की शाम घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नखासा निवासी पूरनलाल ने 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी को रात आठ बजे कुछ लोगों ने कलीनगर डगा से बरेली मंडी के लिए बुक कराया था।
कलीनगर के पास उक्त लोगों ने तमंचे के बल पर चालक जोगिंदर से गाड़ी रुकवाई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। साथ ही पिकअप के साथ मोबाइल और रुपये लूट ले गए। मामले की जानकारी लगने पर एसपी ने तीन टीमों को घटना के खुलासे में लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह क्षेत्र में घेराबंदी की। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में जिला अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाई डोरा बीबी सराय निवासी मुजम्मिल और इसी जिले के थाना क्वार्सी के गांव निसात निवासी सलीम व जिला हाथरस के थाना चंदपा के गांव कुमरई निवासी नबी शेख उर्फ नबिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को लूट के इरादे से बुक किया था। लूट के बाद गाड़ी को माधोटांडा बाइपास के पास जंगल में छिपा दिया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने गाड़ी पर पेंट कर दिया। वह लोग रात के अंधेरे में गाड़ी बेचने के लिए निकलने वाले थे। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें