फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभद्रता के विरोध पर पिटाई कर धमकाया, किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अभद्रता और गाली-गलौज के विरोध पर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा निवासी नबी रजा और शोएब रजा की पिटाई कर दी गई। जान बचाकर भागने पर फिर पिटाई की। लोगों के एकत्र होने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में पथराव कर तीन लोगों को धायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव के राजिदा बेगम की ओर से गांव के ही रुकसाद उर्फ बाबला, सादिर, रूकसाद, नौशाद, दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 27 सितंबर की है। राशिदा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका पुत्र नबी रजा और पौत्र शोएब रजा घटना के दिन गांव में जा रहे थे। आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध पर पुत्र और पौत्र की पिटाई कर दी। जान बचाकर दोनों के घर की ओर भागने पर आरोपियों ने पीछा कर पीटा। बचाने और शोर-शराबा पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और अपने घर से पथराव किया। जिसमें पुत्र, पौत्र के अलावा उसे भी चोंटे आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें