फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अचेत पड़ा मिला युवक अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में गुप्ता कॉलोनी स्थित नहर पुल के पास चकमार्ग पर शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे एक युवक संदिग्ध अवस्था में अचेत पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके से कुछ दूरी पर एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि अचेत युवक के मुंह पर चोट के निशान हैं। कागजात के आधार पर युवक की पहचान अर्जुन पुत्र श्रीपाल, निवासी गांव कल्लिया के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया कि अर्जुन मझोला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। बृहस्पतिवार रात से घर नहीं लौटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें