फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को पीलीभीत रत्न पुरस्कार से नवाजा

Tue, 11 Feb 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय व मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार देर रात शहर के एक बारात घर में पीलीभीत रत्न सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे नागरिकों को पीलीभीत रत्न 2025 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार व बरखेड़ा विधायक महामंडलेश्वर प्रवक्ता नंद रहे। संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सतेंद्र गंगवार, अशोक बाजपेई, विपिन सक्सेना, संजय सक्सेना, कौशलेंद्र भदोरिया को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्मीकांत शर्मा, शिराज शम्सी, निरंजना शर्मा पीलीभीत रत्न से नवाजा गया।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दुर्गेशधर द्विवेदी के साथ समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में मीना गंगवार को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में सुरभि सक्सेना, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. राकेश सिंह, डॉ पूनम गंगवार, डाक टिकट संग्रह के क्षेत्र में रमाकांत शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोरियोग्राफी के क्षेत्र में शिवम शर्मा, पर्यावरण के क्षेत्र में सौरभ सिंह, रियल एस्टेट के क्षेत्र में वैभव कश्यप, साहित्य के क्षेत्र में शिवम मिश्रा को पीलीभीत रत्न से सम्मानित किया गया। गन्ना मंत्री और विधायक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
देर रात हुए कवि सम्मेलन में कवि उपेंद्र अर्पण, काशीपुर के प्रजापति, रूद्रपुर के कवि डॉ. जयंत शाह, राजस्थान से आए कवि धर्मवीर शर्मा, कवियत्री वेद रिचा, हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत, बदायूं से अभिषेक अनंत, शाहजहांपुर के उर्मिलेश सौमित्र ने सुंदर प्रस्तुति पेश की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता आचार्य देवेंद्र देव ने की। इस मौके पर सूत्रधार ब्रज प्रांत के संगठन महामंत्री जीतेश राज नक्श, जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार, डॉ राकेश यदुवंशी, संयोजक रजनीश सक्सेना, अमित शर्मा, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें