पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। रविवार रात उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने गए युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने बताया कि मृतक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घटना जहानाबाद क्षेत्र के परैवा वैश्य गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार (36 वर्ष) पुत्र दीपचंद रविवार रात करीब आठ बजे गांव के निकट स्थित खेत पर सिंचाई कार्य करने के लिए घर से निकला था। देर रात उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
वीरेंद्र ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।