फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 खंभों से हाईटेंशन लाइन के तार काट ले गए चोर

विज्ञापन
मुड़िया हुलास के सड़क के किनारे पोल से गायब बिजली के तार फोटो संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बरखेड़ा। आरडीएसएस योजना के तहत बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन को चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। चोर ग्राम पतरासा से मुड़िया हुलास के बीच 11 बिजली के खंभों पर लगे लगभग आधा किलोमीटर लंबे हाईटेंशन लाइन के तार काटकर चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्हें एक पेड़ के नीचे बिजली के तारों का एक बंडल मिला। ग्रामीणों ने जब स्थिति का जायजा लिया, तो देखा कि रास्ते के 11 खंभों से तार गायब पाए। इस घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना पर बीसलपुर के एसडीओ प्रवीण सिंह और बरखेड़ा अवर अभियंता (ग्रामीण) संत कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह लाइन अभी तक कार्यदायी संस्था (ठेकेदार) के पास ही है। बिजली निगम को हैंडओवर नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन कर्मचारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। आरडीएसएस योजना के अंतर्गत काम करा रही संस्था के अवर अभियंता जनार्दन सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तार लगभग 15 दिन पहले से गायब है, लेकिन अब तक विभाग या संबंधित ठेकेदार की ओर से कोई आधिकारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद

मुड़िया हुलास के सड़क के किनारे पोल से गायब बिजली के तार फोटो संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें