फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व फोन चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। परिजनों की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस दौरान गृह स्वामिनी के पहुंचने पर चोर छत की ओर से भाग गया। नगर चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में रविवार को दिन में सुबह करीब 10:30 बजे की है। मोहल्ला निवासी रमेश वर्मा परचून की दुकान पर काम करने गए थे। घर के नीचे के हिस्सा में रह रही उनकी सास शांति देवी काम से बाजार गई थीं। पत्नी रेनू वर्मा घर का कूड़ा डालने को निकली थी। इस दौरान घर में घुसे चोरों ने दूसरी मंंजिल पर कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें