फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। नल पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में करीब सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास एफआईआर की है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी गुड्डी देवी पड़ोस स्थित सरकारी नल पर पानी भरने गई थीं। पड़ोस के ही हरिशंकर की पत्नी भी नल पर पहुंची। पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। दाेनों पक्षों जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष की गुड्डी देवी, निरमोल, अनमोल व शिल्पी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के हरिशंकर के अलावा शिवम और सत्यम घायल हुए। पुलिस ने मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से चार लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें