फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले हो सकती है रिमझिम बारिश, ओले पड़ने का भी अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कुछ दिन से मौसम साफ रहने के बाद रविवार को बदलाव दिखा, पूरे दिन बादल छाये रहे। अब अनुमान है कि नए साल से पहले रिमझिम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ओले पड़ने का भी अनुमान है। इस कारण रात में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

रविवार को बादल छाये रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा। अब आने वाले कुछ दिन बारिश और ठंड के लिए तैयार रहें। मंगलवार और बुधवार को बारिश और ओले पड़ने का अनुमान है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बादल छाये रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि ओले भी पड़ सकते हैं। जिस कारण रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढे़गी।
बारिश से फसलों को फायदा, ओले पड़े तो होगा नुकसान
बारिश हुई तो गेहूं की फसल को फायदा होगा लेकिन ओले पड़े तो नुकसान भी हो सकता है। इस समय गेहूं के साथ सरसों और दलहन की फसलें हैं। मटर की फसल भी तैयार होने वाली है। ओलों से इन सबको नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें