फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना विभाग के गोदामों में एक पखवाड़े से यूरिया नहीं

विज्ञापन
प्रेम सागर पटेल।
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना विभाग के गोदामों में एक पखवाड़े से यूरिया नहीं है, जिससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


इस तहसील क्षेत्र में स्थित गन्ना विभाग के बीसलपुर, बलदेवपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, जोगीठेर और चुर्रासकतपुर के खाद गोदामों में पिछले एक पखवाड़े से यूरिया नही है। किसान रोजाना यूरिया लेने के लिए गोदामों पर पहुुंचते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। किसानों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित किया, पर ध्यान नही दिया गया, जिससे उनमें अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। यूरिया नहीं मिलने से गन्ने की फसल की बढ़वार प्रभावित हो रही है। गोदामों में कब तक यूरिया आ पाएगी और कब तक किसानों को मिलेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।


गन्ना विभाग के गोदामों में यूरिया न होना विभागीय शिथिलता का परिचायक है। इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सभी गोदामों पर तत्काल यूरिया की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

-प्रेम सागर पटेल, किसान नेता, गांव दियोकलिया
-
संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से गन्ना विभाग के गोदामों में यूरिया न होने का खामियाजा गन्ना किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गोदामों पर यूरिया की अविलंब व्यवस्था होना चाहिए।
विज्ञापन

-राजेंद्र मिश्रा, गांव बिचपुरी
-
यूरिया के लिए संबंधित कंपनी के पास धनराशि का चेक भेज दिया है। कंपनी के पास फिलहाल यूरिया की समस्या है। व्यवस्था होते ही सभी गोदामों मेंं भरपूर मात्रा में यूरिया पहुंच जाएगी।
-राजेश कुमार, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति

प्रेम सागर पटेल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें