फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तहसील कार्यालय के गेट पर दिन में कई बार लगता है जाम

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील कार्यालय के पास लगा जाम । संवाद
विज्ञापन
मुख्य मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकाने लगने से मार्ग हो गया है संकरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
बीसलपुर। तहसील कार्यालय के गेट पर दिन में कई बार जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।
तहसील कार्यालय के गेट के सामने से गुजर रहे मुख्य मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानें लगती हैं। इस वजह से मुख्य मार्ग काफी संकरा हो गया है। अधिवक्ताओं के पास और तहसील कार्यालय में काम से आने वाले काफी लोग अपनी बाइकें तहसील कार्यालय के गेट पर खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। इसी दौरान इस सड़क पर बड़े वाहन भी आ जाते हैं। इन सारे कारणों की वजह से तहसील परिसर के द्वार पर दिन में कई बार जाम लग जाता है।
इस मुख्य मार्ग से पुलिस, प्रशासन, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी भी दिन में कई बार निकलते हैं। बावजूद इसके इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार जागरूक लोगों ने इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित भी कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संंबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह समस्या कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें