फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुख्य मार्ग के पास मोबाइल शॉप और बुक डिपो से लाखों की चोरी, चोरों ने नकब लगाकर की वारदात

Tue, 12 May 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में सोमवार रात मोबाइल दुकान और बुक डिपो से अज्ञात चोरों ने नकदी समेत काफी सामान चोरी कर लिया। चोर सीढ़ियों के रास्ते नकबजनी कर दुकान में घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
चोरों ने दीवार में लगाया नकब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा कस्बे में चोरों सोमवार की रात प्राइमरी स्कूल के निकट स्थित मोबाइल शॉप व बुक डिपो को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और सामान पार कर लिया। घनी आबादी और मुख्य मार्ग के निकट हुई चोरी की इस वारदात से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कैश काउंटर से दो लाख रुपये पार
जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग से महज 50 फिट की दूरी पर स्थित मोबाइल और किताबों की दुकान है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की सीढ़ियों के रास्ते नकब लगाई और अंदर दाखिल हो गए। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने कैश काउंटर में रखे दो लाख रुपये और कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

भुगतान के लिए रखी थी रकम
दुकानदार बृजेश और अखिलेश ने बताया कि मंगलवार को किताबों की गाड़ी आने वाली थी। उसी का भुगतान करने के लिए सोमवार को दो लाख की नकदी दराज में संभाल कर रखी गई थी। सुबह दुकान पहुंचने पर जब सामान बिखरा और नकब लगी देखी, तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


सुरक्षा पर उठे सवाल
बरखेड़ा कस्बे के मुख्य हिस्से में हुई इस चोरी ने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर माल बरामद किया जाए। सूचना पर पहुची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें