बूंदीभूड़ गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते सपाई। स्रोत संगठन
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
कलीनगर। ग्राम पंचायत बूंदीभूड़ में शराब की दुकान के विरोध के दौरान हुए बवाल के बाद सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में गांव पहुंचा। ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने शराब की दुकानें खोलने का विरोध किया और लाठीचार्ज में चोटिल महिला व युवतियों के बारे में जानकारी दी। उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को भी गलत बताया।
जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठियां चलाना गलत है। कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और ग्रामीणों पर दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं ली तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। साथ ही लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और शराब की दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में पवन सिंह यादव, मनोज यादव, अरशद दद्दा, राजकुमार राजू, अजय भारती, संजय खान, सतीश वर्मा, मीता सिंह, पप्पू शाह और ओम शर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद