पीलीभीत। संपत्ति विवाद की रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई के घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शेरगंज खुर्द निवासी गंगादीन बताया कि उसके सगे भाई सोमपाल व उसकी पत्नी गीता देवी से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
इससे वह उनके परिवार से रंजिश मानता है। पांच नवंबर की दोपहर 2:30 बजे सोमपाल अपने हाथ में बांका लेकर पत्नी गीता के साथ उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आए लेखराज, रवि व उसकी माता रामकली को भी आरोपियों ने मारा पीटा।
कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।