फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बरेली के युवक की मौत

Thu, 24 Apr 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बे के एक बरात घर में शादी समारोह में शामिल होने आए बरेली के युवक की पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बरखन निवासी संतोष कुमार (28) पुत्र सुंदरलाल मंगलवार की शाम अपने कुछ परिजनों के साथ बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर नगर से चार किलोमीटर दूर एक बरात घर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात लगभग एक बजे संतोष बरात घर के सामने सड़क पर खड़े थे।
इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें