फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक ने फंदे से लटककर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से दूसरे समुदाय की युवती, उसके भाई सहित तीन के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव नानक नगरी बैल्हा के सुरेंद्र पाल सिंह (30) ने पिटाई और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटककर जान दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता बलजिंदर सिंह की तहरीर पर संपूर्णानगर के गांव बसही निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती, उसके भाई और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सुरेंद्र पाल सिंह सिंह बीते बुधवार को घर से लापता हो गया था। अगले दिन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर मफलर के फंदे से उसका शव लटका मिला था। मृतक के पिता ने पिटाई और प्रताड़ना और आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उनका पुत्र सुरेंद्र पाल संपूर्णानगर की एक पैथालॉजी लैब में काम करता था। समीप के क्लीनिक पर काम करने वाली दूसरे समुदाय की युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवती उसके पुत्र पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी करने से मना करने पर युवती के भाई ने अपने दोस्त आकाश मौर्य के साथ मिलकर 13 फरवरी को पुत्र की पिटाई की थी। इसके बाद 17 फरवरी को उसका पुत्र घर नहीं आया। तब उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन 18 फरवरी को एक व्यक्ति ने पुत्र की बाइक एक घर में खड़ी होने की जानकारी दी। उसी दिन देर शाम उसके पुत्र का शव गांव बाजार घाट के समीप एक ग्रामीण के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोप है कि पिटाई और प्रताड़ऩा एवं आत्महत्या के लिए उकसाने पर उसके पुत्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। एसओ शरद यादव ने बताया कि घटना की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें