फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुडवर्क से साल की शुरुआत, कहीं तमंचे तो कहीं जुआ से संबंधित दर्ज हुए मुकदमे

Thu, 02 Jan 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल के पहले दिन पुलिस का गुड वर्क दर्ज करने का ढर्रा इस बार भी देखने को मिला। सुनगढ़ी से लेकर अन्य कई थानों में दर्ज किया गया पहला मुकदमा गुडवर्क का ही रहा। अधिकांश थानों में देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन हर थाने में पहली अपराध संख्या पर गुडवर्क ही दर्ज करने पर जोर दिया जाता है, ताकि पूरे साल सब अच्छा ही अच्छा रहे। कई वर्षों से यह सिलसिला देखने को मिलता है। 2025 में भी इसी मंशा से पुलिस ने नए साल का आगाज किया है।
पुलिस पहली संख्या पर किसी तरह का अपराध दर्ज नहीं करती है। माना जाता है कि यदि पहली अपराध संख्या पर कोई घटना दर्ज होती है तो सालभर ऐसे अपराधों से ही जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

यही वजह है कि हर थाना प्रभारी पहली अपराध संख्या पर गुडवर्क ही दर्ज कराता है। गुडवर्क में यानि तमंचा, चाकू, नशीले पदार्थ, शराब, सट्टा की बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना होता है। इस क्रम में बुधवार को सुनगढ़ी थाने में जुआ खेलने वालों की धरपकड़ की गई।
मामले में एसआई विवेक कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया कि सूचना पर टीम के साथ रेलवे कॉलोनी के पास खाली प्लाट में छापा मार गया। मौके से जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 2620 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसके अलावा गजरौला थाने में भी तमंचे के साथ दो आरोपियों की धरपकड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों के पास से चोरी बाइक भी बरामद हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया। इसके अलावा सुनगढ़ी थाने में दूसरा मुकदमा में सट्टे की खाईबाड़ी से जुड़ा दर्ज किया गया। एसआई हिमांशू चौधरी की ओर से दर्ज कराया गया। अमरिया, माधोटांडा, बरखेड़ा समेत अन्य थानों में पहले दिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें