फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नालों को जोड़ने का काम छतरी चौराहे पर हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छतरी चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर नालों के जोड़ने का काम पूरा हो गया है। हालांकि आवागमन से नवनिर्माण कार्य क्षतिग्रस्त न हो जाए, इसके लिए रास्ता फिलहाल बंद रखा गया है। इसके साथ ही टनकपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग के नाले को जोड़ने के कार्य के चलते आज से चार दिन तक आवागमन बंद रहेगा। नगर पालिका ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर में नाला निर्माण के बाद उनके जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बीते 12 दिनों से छतरी चौराहे से स्टेशन मार्ग जाने वाले मार्ग पर नाला इंटर कनेक्शन कार्य के चलते खोदे गए गड्ढों से अब तक आवागमन प्रभावित है। लोगो को रास्ता बदलकर गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है। हालांकि नाला निर्माण के जोड़ का कार्य मंगलवार को ही पूरा हो गया।
नवनिर्माण कार्य भारी वाहन के आवागमन से क्षतिग्रस्त न हो जाए, इसके लिए रास्ते बंद करने के लिए रस्सी लगाई गई है। इसके साथ आज से टनकपुर हाईवे से एआरटीओ कार्यालय जाने वाले नाले के जोड़ का कार्य किया जाएगा। इससे एआरटीओ कार्यालय व वल्लभनगर कॉलोनी जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना होगा। निर्माण कार्य के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग पर नाले के जोड़ का कार्य के चलते चार दिन तक आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें