फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपाधि कॉलेज की वेबसाइट अपडेट नहीं, सूचना लेने महाविद्यालय आ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट को अपडेट नहीं किया जा रहा है। इसलिए वहां अब भी पिछले सत्र में प्रवेश की सूचना दर्शायी जा रही है। इससे विद्यार्थियों को सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की वेबसाइट खोलते ही 2022-23 का नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है। जिसमें स्नातक में प्रवेश की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संशय दूर करने के लिए कॉलेज आना पड़ रहा है।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि आजकल सभी पहले ऑनलाइन जानकारी या सूचना देखते हैं, एडवांस टेक्नोलॉजी के समय कॉलेज इतना पीछे चल रहा है। जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में परास्नातक के प्रवेश चल रहे हैं, जिसके संबंध में कोई सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर की कट ऑफ तक का पत्र भी वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार का कहना है कि समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। वेबसाइट को अपडेट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें