फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा के विशेष ने जीता मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मेडल के साथ ​खिलाड़ी विशेष मिश्रा। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली के अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज बहानपुर में हुई मंडलीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिलसंडा के यदुवंशी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र विशेष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की तीरंदाजी में जनपद के किसी भी छात्र ने प्रथम बार मंडलीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विशेष मिश्रा का चयन बरेली मंडल की टीम में हो गया है। वह 27 सितंबर को मंडलीय तीरंदाजी टीम के साथ वाराणसी में होने वाली प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य सतीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने विजेता का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें