The voice of youths desperate due to non-recruitment should reach the 'nationalist government': Varun
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के मुद्दे पर सांसद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया है। सांसद का कहना है कि सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती न होने के कारण पांवों में छाले लिए तीन साल से दौड़ रहे युवा हताश हो रहे हैं। बढ़ती उम्र के कारण अयोग्य हो रहे इन युवाओं को आर्थिक तंगी इन्हें अवसाद ग्रस्त बना रही है।
‘राष्ट्रसेवा’ का संकल्प लेने वाले इन युवाओं की आवाज ‘राष्ट्रवादी सरकार’ तक पहुंचनी चाहिए। सांसद ने ट्वीट के साथ ही खाली पदों को लेकर प्रसारित एक न्यूज का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में युवक का कहना है कि इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए तीन वर्ष से वह रोजाना सुबह चार बजे आकर दौड़ लगाते हैं। तैयारी भी करते हैं पर कोई भर्ती नहीं निकली। भर्ती न निकलने की वजह से वह ओवरएज हो गए। ऐसा कब तक चलेगा। सांसद वरुण गांधी अपने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर पहले भी हमला करते रहे हैं।