फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से ट्रांसफार्मर में आया फाल्ट, छह घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से छह घंटे बिजली बाधित रही। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने वहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सुचारू की।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11:30 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर में बारिश का पानी पहुंच गया। इससे वह खराब हो गया। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने व्यवस्था सही कराने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश बेकार गई। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिस पर छह घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, बल्लभनगर, काला मंदिर, राम वाटिका, अवध नगर, सिविल लाइंस साउथ, पंजाबियान आदि में भी बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई थी। जानकारी पर तत्काल उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें