फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन चालकों की मनमर्जी व अवैध स्टैंड से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ईदगाह चौराहे पर बरेली जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। वाहन के साथ-साथ चालक अपनी मनमर्जी से अवैध स्टैंड भी बना रहे हैं। हाल ही में बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित ईदगाह चौराहे पर अवैध स्टैंड बना दिया गया है। यहीं नहीं बारहपत्थर चौराहे व बिलसंडा नहर तिराहा से भी ऐसे ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा, बस व अन्य सवारी वाहन चालक यहां से सवारियां बैठाते हैं। ऐसे में भारी वाहन आने पर जाम की स्थिति बनती है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
शहर के ईदगाह चौराहे से बरेली, फरीदपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत सहित अन्य जगहों के लिए वाहन मिलते हैं।
यहां पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्री यहां से अपने गंतव्यों को रवाना होते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते हाईवे की मुख्य सड़क के किनारे दोनों ओर वाहनों को खड़ा कर यहां सवारियां बैठाई जा रहीं हैं। इससे बड़े ट्रक या फिर अन्य भारी वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

यह स्थिति दिन में चार से पांच बार बनती है। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहती है। इसके बाद भी इन वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे यहां से गुजरने व कस्बे में पहुंचने वाले लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं।

ईदगाह चौराहे पर बरेली जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

ईदगाह चौराहे पर बरेली जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें