पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे के मद्देनजर कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सोमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव ने अफसरों के साथ बैठक की। बिंदुवार तैयारियों की समीक्षा की।
अफसरों ने रूट प्लान, पुलिस व्यवस्था, मुस्तफाबाद की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम-एसपी ने अधिकारियों से प्रस्तावित बैठक, जिला कारागार कार्यक्रम व साफ-सफाई व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुस्तफाबाद में आंगनबाड़ी किट वितरण के साथ संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम को लेकर भी निर्देश दिए। खान पान व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सीएमओ को मेडिकल टीम, एंबुलेंस, जीवन रक्षक औषधियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। संवाद