फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुरुस्त नहीं हो सकी टनकपुर हाईवे की पटरी, लोग परेशान

विज्ञापन
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे की सड़क की पटरी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे की पटरी काफी नीचे है। इससे हादसों की आशंंका बनी रहती है। सड़क सुरक्षा की बैठक में मामला उठने पर डीएम इसे सही कराने के आदेश भी दिए। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

शहर के बीच से टनकपुर हाईवे गुजरा है। इस हाईवे पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही रहती है। हाईवे पर गौहनिया चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा तक पटरी सड़क से काफी नीचे है। इसके चलते लोग हाईवे से नीचे उतरना नहीं चाहते, क्योंकि नीचे उतरने पर काफी दूरी तक वह फिर सड़क पर नहीं आ पाते।
टनकपुर हाईवे के दोनों ओर पटरी को ठीक कराने के लिए पूर्व में सड़क सुरक्षा की बैठकों में कई बार संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिनको अब तक अमल में नहीं लाया जा सका है। ऐसे में सबसे खराब हालत जिला अस्पताल गेट से कलक्ट्रेट तिराहा तक बनी हुई है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व डाली गई थी मिट्टी

टनकपुर हाईवे की पटरी पर डीएम की सख्ती के बाद मिट्टी को डाला गया। इसमें भी कई स्थानों को छोड़ दिया गया। नेहरू पार्क के पास बारिश के चलते डाली गई मिट्टी बह गई। इससे समस्या जस की तस बन हुई है।





टनकपुर हाईवे की पटरी को ठीक कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। दोनों ओर इंटरलाॅकिंग की ईंटों को लगाने का प्रस्ताव है। जल्द ही काम शुरू कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें