फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुल शरीफ के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का हुआ समापन

विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यास पुर के उर्स में चल रहा कार्यक्रम।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में जनाब शहीद मर्द रहमतुल्ला अलैह उर्फ सैय्यद साहब का तीन दिवसीय सालाना उर्स रविवार को कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन


कुल में कारी अजीम खान, शकील हाफिज आदि ने तकरीर की। इस दौरान देश में अमन कायम रखने और देश की तरक्की के लिए दुआ भी की गई। अंतिम दिन बड़ी संख्या में जायरीन ने भाग लिया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर फूल चढ़ाए व चादरपोशी भी की। उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन

मुजम्मिल अहमद ने कहा कि दरगाह पर बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम आते हैं। मन्नतें पूरी होने पर चादरपोशी कर फूल चढ़ाते हैं। उर्स को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उर्स कमेटी के मुस्तकीम अहमद बब्बू, फुरकान अहमद, चुन्नू मियां, मुन्ना, कासिब, इमरान, अनस और मुदस्सिर का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें