फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चालक को नशा सुंघाकर ढाबे के बाहर खड़ी पिकअप ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। ढाबे पर खाना खाकर पिकअप के पास पहुंचे चालक को दो अज्ञात लोगों ने नशा सुंघाया और वाहन चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद होश में आने पर वाहन को गायब देख चालक ने पुलिस को सूचना दी। अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के खटीमा थाना क्षेत्र के मुडेली निवासी महेंद्र ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 जून 2024 को वह पिकअप से खटीमा से कलीनगर आ रहा था। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत सुखदासपुर गांव के निकट स्थित जसवंत ढाबा पर नाश्ता करने के लिए रुका। ढाबे पर नाश्ता करने के बाद जब वह वाहन के पास आया तो वहां दो अज्ञात व्यक्ति खड़े मिले।
आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने उसे नशा सुंघा दिया। जिससे वह अचेत हो गया। आरोप है कि इसपर आरोपी चाबी और मोबाइल छीनने के साथ वाहन को चोरी कर भाग गए। खुद को संभालने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी, लेकिन वहां अनसुना कर दिया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें