बिलसंडा। राजकीय हाई स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था और पाठन के कार्य का शिक्षा उपनिदेशक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।
शिक्षा उपनिदेशक गजेंद्र सिंह ने मंगलवार को राजकीय काॅलेज ईंटगांव, मरौरी, बिलसंडा, लुहिचा, खनांका और इलाहाबास सिमरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था को परखा। प्रधानाचार्य व स्कूल कर्मचारियों से वार्ता की। मरौरी काॅलेज में शिक्षकों को 110 छात्र संख्या को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों का कोर्स समय से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान काॅलेजों में हड़कंप मचा रहा। संवाद