फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसे चोर ने कमरे की चाबी न देने पर पीटा

Sat, 16 Aug 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसे चोर ने बंद कमरे की चाबी देने से इ्रन्कार करने पर महिला से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। पुत्री के जागने पर उसकी भी पिटाई की। शोर शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल ने जानकारी की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना शेरपुरकलां शुक्रवार रात की है। गांव की शहजहां बेगम ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि घर में तीन पुत्रियों के साथ रहती है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर में घुसे चोर ने उससे बंद कमरे की चाबी मांगी। चाबी देने से इन्कार करने पर उसने गालियां दी और उसकी पिटाई कर दी। पुत्री के जागने पर उसे भी पीटा। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गया। सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ रात को ही पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में एक व्यक्ति के घुसने का मामला पाया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें