फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मंत्रीजी’ के दामाद के घर हुई चोरी तो बहुत संभलकर पुलिस ने की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भाजपा बृज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष और सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा के दामाद के मकान में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात नगदी चोरी कर लिए। पड़ोसियों से चोरी की सूचना मिलने पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड मौके पर बुलाकर भी जांच की। राज्यमंत्री के दामाद के फुफेर भाई की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले और दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा के राजेश लोधी बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें बुखार आया था। इस कारण वह 13 अगस्त को मकान में ताला डालकर लखनऊ में इलाज करने के लिए पत्नी के साथ चले गए। तब से मकान बंद था। मकान की रैकी करने के बाद चोर शुक्रवार रात दीवार फंदकर मकान में घुस गए। पुलिस के मुताबिक यहां से चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये नकद, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, एक लौंग, समेत छह लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसी किराएदार महिला ने मकान में सामान बिखरा देखा तो उसने परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ उत्तम सिंह, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरागरसी के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। एक घंटे तक चली छानबीन में पुलिस को चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मकान स्वामी राजेश लोधी के फुफेरे भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश के लिए अफसरों ने पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
एसी चलता छोड़ गए चोर
चोरों ने मकान में बहुत फुर्सत से चोरी को अंजाम दिया। जिस कमरे में चोरी हुई, वहां चोरों ने एसी (एयर कंडीशनर) भी चलाया। घर से माल समेटने के बाद चोर एसी को चलता छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

दूसरे कमरे का ताला नहीं तोड़ा इसलिए बच गया
चोरों ने मकान में चोरी करते समय पूजा वाले कमरे का ही ताला तोड़ा और संभवत: वहीं काफी माल मिलने पर चले गए। पीड़ित के मुताबिक दूसरे कमरे में रखी अलमारी में उन्होंने अपना रिवाल्वर और लाखों रुपये के जेवरात रख रखे थे। राज्यमंत्री की बेटी के कहने पर पुलिस ने उसके रिश्तेदारों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई। वीडियो कॉल पर बेटी को जोड़ने के बाद ही दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चेक किया गया। अलमारी में रिवाल्वर और जेवरात सुरक्षित रखे मिले। अगर चोर इस कमरे का ताला तोड़ते तो रिवाल्वर भी चोरी जा सकता था। रिवाल्वर बचने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
दर्जा राज्यमंत्री के दामाद के घर चोरी के मामले में कुछ सुराग मिले हैं। उस पर काम किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। बिंदुवार जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -उत्तम कुमार, सीओ पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें