फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 26 मई को समाप्त होगा प्रधानों का कार्यकाल, शेष धनराशि से विकास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने वाला है। ग्राम पंचायत के खातों में शेष धनराशि से विकास कार्य कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, पंचायत सहायक व केयर टेकर आदि के भुगतान कराए जाने के संबंध में अफसरों ने निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जाने के लिए पंचायत सचिव व प्रधान का संयुक्त खाता संचालित किया जाता है। अब प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद विकास कार्य प्रभावित न हो। इसको लेकर अफसरों की ओर से निर्देश जारी किया गया है। डीपीआरओ ने जिले के सभी एडीओ पंंचायत को निर्देश जारी किए है। इसमें इसमें बताया कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
वित्तीय अनुशासन के दृष्टिगत 25 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर खोले गए सभी खातों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार, ग्राम पंचायत में विकास कार्याें को करा लिया जाए। कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोई बकाया शेष न रहे। बकाया भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात पंचायत सहायक व शौचालय में तैनात केयर टेकरों का अवशेष भुगतान को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में विकास कार्य प्रभावित न हो। इसको लेकर सभी एडीओ पंचायत को निर्देश जारी किए गए है। इससे आगे भुगतान को लेकर समस्याएं न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें