पीलीभीत। चार दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
तराई के जिले में सोमवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40.9 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप से बचाव के लिए कोई छाता लेकर तो कोई पूरी तरह शरीर ढक कर निकला। बाजार में ठंडे पेय वाले ठेलों और दुकानों पर अन्य दुकानों के मुकाबले लोगों की संख्या अधिक रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह भीषण गर्मी रहेगी।