पूरनपुर। एक गांव निवासी पिता ने तीन आरोपियों पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी अपने साथ 40 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई। शिकायत करने पर आरोपी के सहयोगियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।
घटना एक गांव में 15 नवंबर रात की है। किशोरी के पिता ने बताया कि घर के परिजनों के सो जाने पर आरोपी ओमकार उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया। आरोप है कि उसकी पुत्री घर में रखे 40 हजार रुपये और सोने के जेवरात भी साथ ले गई।
पिता ने यह भी बताया कि आरोपी का जैतराम और रंजीत ने सहयोग किया। अगले दिन जब जैतराम के घर पुत्री के बारे में जानकारी करने गया, तो उन्होंने गालियां दीं। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद