फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटाले की जांच को पहुंची एनआरएचएम टीम

Wed, 15 Apr 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में पिछले दिनों हुई भर्ती में स्थानीय स्तर हुई गड़बड़ी की शिकायत को लखनऊ से एनआरएचएम की दो सदस्यीय टीम पीलीभीत पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता एनआरएचएम प्रबंधक, सीएमओ सहित कई अधिकारियों के बयान दर्ज किए और अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन


स्थास्थ्य विभाग में कुछ माह पूर्व स्थानीय स्तर पर संविदा पर कुछ भर्तियां हुई थी जिसमें जमकर गड़बड़ी हुई थी। इसकी शिकायत एनआरएचएम के जिला प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं स्वास्थ्य निदेशालय से की थी। इस पर बुधवार को लखनऊ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक (ट्रेनी) डॉ. हरिओम दीक्षित और डॉ. उत्तम कुमार पीलीभीत पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले एनआरएचएम के जिला प्रबंधक एवं शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए और उनसे शिकायत के बावत दस्तावेज लिए। इसके बाद सीएमओ डॉ. ओम चौहान व अन्य स्टाफ के बयान दर्ज कर अभिलेखों की जांच की। भर्ती घोटाले में जांच शुरू होने से विभाग में हड़कंप मचा रहा और इससे जुड़े लोग परेशान दिखे। सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बताया टीम जांच करने आई है। अभी बृहस्पतिवार को भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें