फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई मुसीबत

Wed, 15 Apr 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के साथ बुधवार को मौसम ने करवट बदल दी। दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। मौसम के बिगड़े मिजाज को देख कर किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। धूल भरी आंधी चली। आंधी चलने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। हालांकि आंधी व बूंदाबांदी से मौसम काफी सुहावना हो गया, लेकिन इस मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से पहले ही किसानों की बड़ी संख्या में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसान बची फसलों की मड़ाई करने में जुटे हैं। इस बीच मौसम के बिगड़े मिजाज को देख किसानों परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें