स्टेट बैंक मैनेजर ने किसानों को बेचे गए बीज से मिलने वाले पांच-पांच सौ के नोट लेने से मना कर दिया। जिसकी जानकारी राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
सरकार की नोट बंदी के बाद खाद बीज के लिए किसानों को पांच सौ के नोट पर बीज खरीद करने की छूट दी गई है। वहीं यह नोट बैक में जमा करने के लिए गोदाम प्रभारियों को धक्के खाने पड़ रहे है। बीसलपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बंदी के अधिकारियों के निर्देश पर किसानों को बेचे जाने वाले बीज के दौरान पांच सौ के नोट लेना शुरु कर दिया गया था। जिसका जमा हुआ कैश गुरुवार को करीब पांच सौ के 260 नोट लेकर स्टेट बैंक में जमा करने पहुंचे। आरोप है कि कैशियर ने नोट लेने से मना कर दिया। जिस पर उन्होंने बैंक मैनेजर से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। विभागीय अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
नोट जमा करने के लिए मना नहीं किया गया है। गोदाम प्रभारी अपने उच्चाधिकारी के लेटर पैड पर लेटर बनाकर दे और बैंक में नोट जमा करने आने वाले प्रभारी को भी अपनी आईडी देनी होगी। जिसके बाद नोट जमा किए जाएंगे।
भारत भूषण, मैनेजर, एसबीआई
पांच सौ के नोट जमा करने के इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। लेने देन का मामला बैंक अपने अनुसार करेंगी। बैंक मैनेजर ने नोट क्यों नहीं लिए इस पर बात करना उचित नहीं है।
बीपी सिंह, एसडीएम