फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने बंद होने से बैंक में कम होने लगी भीड़

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नोट बदलने बंद होने से बैंक में कम होने लगी भीड़ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने नोट बदलने की व्यवस्था को बंद करने से बैंकों में भीड़ कम हो गई है। वहीं नकदी पाने को बैंक व एटीएम पर कतारें लंबी होने लगी हैं। अब सोमवार तक लोगों को नकदी के लिए केवल एटीएम के सहारे ही रहना पड़ेगा।
नोट बंदी के बाद रिजर्व बैंक ने ऐसे लोगों को बैंक से नोट बदलने की छूट दी थी जिनका किसी बैंक में खाता नहीं है। लेकिन इसका दुरूपयोग कर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने कर्मचारियों को लाइन में लगाकर नोट बदलवाना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक ने नोट बदलने पर रोक लगा दी। इससे अब बैंक से केवल खाता धारक ही भुगतान पाने या नोट जमा करने को बैंक पहुंच रहे हैं। वहीं नोट बदलने की प्रक्रिया बंद होने से अब तक बैंक या एटीएम से धनराशि न निकालने वालों को भी बैंक या एटीएम का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को एटीएम और बैंक दोनों में भी भुगतान पाने वालों की लंबी लाइनें दिखीं। लोगों का कहना था नोट बदलने की व्यवस्था से बिना खातों से छेड़छाड़ किए ही छोटे नोट मिल रहे थे लेकिन अब तक बैंक में जमा करने के बाद ही छोटे नोट मिल सकेंगे। हालांकि बैंकों में अन्य दिनों की तरह भीड़ में कमी दिखी और अगले कुछ दिनों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बैंक में वापस आने लगे छोटे नोट
नोट बंदी के बाद से बैंक लगातार छोटे नोट उपलब्ध करा रहा है लेकिन मार्केट से यह नोट वापस बैंक तक नहीं पहुंच रहे थे। दरअसल विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग ग्राहकों से छोटे नोट ले तो रहे थे लेकिन उसके बदले बैंक में बड़े नोट ही दे रहे थे। लेकिन अब इसमें भी बदलाव आया है। बैंकों में छोटे नोट भी जमा होना शुरू हो गए हैं। बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व आईडीबीआई सहित कई बैंकों में नोट जमा करने पहुंचे ग्राहक छोटे नोट लेकर आए। बाद में इन्हीं नोटों को अन्य लोगों को उपलब्ध करा दिया। यदि छोटे नोटों का बैंक पहुंचना शुरू हो गया तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
दोपहर ही खत्म हो गया कैश
शनिवार और रविवार के दो दिन के अवकाश के चलते शुक्रवार सुबह से ही लोग एटीएम और बैंकों में धनराशि लेने को लाइन में लग गए। इसके चलते आईडीबीआई सहित कई बैंकों में दोपहर को ही धनराशि खत्म हो गई। इससे लोगों को मायूस होना पड़ा।
निरीक्षण के बाद बीओबी में व्यवस्थाएं हुई दुरुस्त
बीसलपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा में एसडीम के निरीक्षण के बाद व्यवस्था में सुधार दिखा है। इससे लेन देन करने वाले ग्राहकों ने राहत महसूस की। बता दे कि गुरुवार को ग्राहकों की शिकायत पर एसडीएम बीपी सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने ग्राहकों से भुगतान व एक्सचेंज के बारे में जानकारी। ग्राहकों का संतुष्ट जबाव न मिलने पर बैंक मैनेजर से नाराजगी जताई। इधर निरीक्षण के बाद शुक्रवार को बैंक की व्यवस्थाएं काफी दुरुस्त हो गई। जिससे ग्राहकों ने काफी राहत महसूस की। ग्राहकों को कैश का भुगतान भी किया गया।
डाकघरों सहित कई बैंकों में कैश खत्म होने से दिक्कत
पूरनपुर। नोट बंदी के बाद शुक्रवार को नगर की दो बैंक व गनेशगंज उपडाकघर में कैश न होने ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं दो बैंकों में दोपहर को ही कैश समाप्त हो गया। पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को स्टेट बैंक से कुछ कैश उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को धनराशि की उपलब्धता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उधर, सिंडीकेड, बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश न होने से ग्राहकों को भुगतान नहीं किया गया। यूनियन बैंक में सुबह 11 बजे और एचडीएफसी बैंक शाखा में दोपहर 12.30 बजे कैश खत्म होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

घुंघचाई। कस्बा की बैंक में लेनदेन को भारी संख्या में ग्राहक पहुंचे। ग्राहकों ने कर्मचारियों पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव के मिथलेश गुप्ता, दिनेश, सुशीला देवी, रामगिरीश, रघुवीर, शिवशंकर, रामदयाल ने बताया कि बैंक से धनराशि लेने को कई दिनों से चक्कर काट रहे थे। भुगतान न होने पर उन लोगों ने अपने खाते बंद करवा दिए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें