फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राखाल राजा के मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा

Fri, 23 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। न्यूरिया कॉलोनी के दुर्गा माता मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के छठे दिन बुधवार रात रुद्रपुर के कलाकारों ने बंगाली नाटक राखाल राजा का मंचन कर दर्शकों को बांधे रखा। गरीबी और संघर्ष से शुरू होकर राजगद्दी तक पहुंचने की कहानी को कलाकारों ने रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


नाटक की कहानी राखाल नाम के एक गरीब युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन अभावों और कठिनाइयों से भरा होता है। कहानी में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब उसका विवाह राजकुमारी से हो जाता है। इसके बाद राजा की मृत्यु हो जाती है।राजा का कोई पुत्र नहीं होने के कारण राखाल को राजगद्दी सौंप दी जाती है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि सात दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मंडल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मनोज मंडल, सपन कुमार, निमाई मंडल, हरिचंद सरदार, नरेश मंडल, किशोर मंडल, प्रदीप चंद्र और उपनंद मिस्त्री समेत अन्य सदस्य व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें