फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए किया काम’

Thu, 08 Sep 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को मंडी परिसर में सपा के विधान सभा क्षेत्र स्तरीय बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के विकास के लिए आर्थिक मदद देने के लिए 35 पत्र लिखे, लेकिन कोई सहायता नहीं दी गई। 
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जितना विकास कराया है, उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं कराया। एमएलसी अमित यादव ने कहा कि 2017 में लोगों को अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहना है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने की। सम्मेलन को सपा प्रत्याशी नीरज गंगवार, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र उर्फ कट्टर, राकेश प्रताप सिंह, रेहान रजा, बीडी प्रजापति, पुत्तन फौजी, अरविंद अवस्थी, अटल बिहारी मिश्रा, डॉ. अवधेश शर्मा, राजू पाठक, रामप्रताप गंगवार ने भी संबोधित किया। संचालन आशीष सक्सेना ने किया। सम्मेलन में नूर अहमद, गोविंद गुप्ता, श्रीपाल निराला, रमेश चंद्र, उमाशंकर पाठक, श्रीपाल निराला, श्यामाचरन गंगवार, राम सिंह यादव, रेखा गंगवार, लवकुश गंगवार, राजीव यादव, मोहम्मद मियां, नवी हसन, सर्वेश यादव, महेंद्र सिंह, निर्मेश भारती और महेश गंगवार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें